चुरचु: खरीफ फसल की बेहतर तैयारी को लेकर बसाडीह में किसान गोष्ठी आयोजित
खरीफ फसल की बेहतर तैयारी को लेकर बसाडीह में किसान गोष्ठी आयोजित आत्मा सहायता अनुदान अंतर्गत विशेष अभियान के तहत खरीफ फसल की तैयारी को लेकर बुधवार चुरचू प्रखंड की इंदरा पंचायत के बसाडीह गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मौसम के अनुरूप वैज्ञानिक खेती अपनाने तथा बेहतर उत्पादन के लिए जागरूक करना था।