अंबिकापुर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर अंबिकापुर के लोगों ने दी प्रतिक्रिया, बढ़ती महंगाई से लोगों को हो रही दिक्कत
पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ सहित अंबिकापुर शहर में भी ईंधन के दामों में इजाफा देखने को मिला है। पेट्रोल की कीमत में 3 रुपए 11 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, वहीं डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं। बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन की कीमतों में हुई इस वृद्धि का सीधा असर अब आम आदमी की जेब