पूरनपुर: विधुत वितरण खंड परिसर में प्रबंध निदेशक के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां, अधीक्षण अभियंता के सामने लगा रहा केंद्र
पूरनपुर विद्युत वितरण खंड परिसर में तीन दिवसीय मेगा विधुत बिल समाधान शिविर चल रहा है। इसी को लेकर पीलीभीत अधिक्षण अभियंता विवेक कुमार सिंह समाधान शिविर में पहुंचे और लोगों की समस्याओं का समाधान कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। अधीक्षण अभियंता की मौजूदगी में भी प्राइवेट जनसेवा केन्द्र संचालित वाहन एसडीओ कार्यालय के पास में ही लगाकर बिल जमा करता रहा।