पूरनपुर: सिमरिया महाराजपुर में ग्राम समाज की जमीन पर प्लाटिंग करने का आरोप, एसडीएम से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया महाराजपुर के रहने वाले बाबूराम राठौर बताया कि कुछ भू माफियाओं के द्वारा गाटा संख्या 174 जो कि ग्राम समाज में दर्ज है। आरोप है उस पर अवैध रूप से कब्जा कर प्लाटिंग की जा रही हैं। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर रोक लगाने व जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराने की एसडीएम से मांग की है।