पूरनपुर: शेरपुर कला खेत में दवाई की स्प्रे करते समय ग्रामीण की बिगड़ी हालत, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी फिरासत अपने धान के खेत में दवाई की स्प्रे कर रहे थे। तभी अचानक दवाई की स्प्रे करने के दौरान उनकी हालत बिगड़ी गई। अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान लाइट न होने पर परिजनों ने नाराजगी व्यक्त की और डॉक्टर डॉक्टर अंधेरे में ही उपचार करते रहे यह देख परिजनों ने सीएचसी में अव्यवस्था को लेकर मामले की शिकायत की।