बोकारो शहर के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के समीप झाड़ियों से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झाड़ियों में शव देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।