धरियावद: वन विभाग धरियावद ने अवैध रूप से खैर की लकड़ी परिवहन करते पिकअप को किया जब्त
सुरेश अग्रवाल उपवन संरक्षक प्रतापगढ़ एवं विक्रम सिंह राठौड़ सहायक वन संरक्षक बांसी के निर्देशन में अवैध कटान परिवहन खनन आदि की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन गस्त एवं नाकाबंदी के तहत प्रादेशिक रेंज धरियावद के वन नाका खूंता के अंतर्गत क्षेत्र में रामलाल भील क्षेत्रीय वन अधिकारी धरियावद के नेतृत्व में खेर की लकड़ी अवैध रूप से परिवहन करते पिकअप टाटा को जप्त किया ।