आगरा: कमलानगर में मानसी की मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, नवविवाहिता जान बचाकर भागती दिखी
थाना कमला नगर क्षेत्र में मानसी मौत के मामले में एक वीडियो सामने आया है। करीब 50 सेकंड के वीडियो में नवविवाहिता मानसी सड़क पर जान बचाकर भागती दिखती है और पति पीछा करता नजर आता है। अंत में वह उसे पकड़कर वापस ले जाता है। 1 अप्रैल को मानसी मृत मिली, जिसके बाद परिजनों व किन्नर समाज ने हंगामा किया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।