हेरहंज: डकबंधी टोला में आपसी विवाद में मारपीट, एक महिला समेत तीन घायल
हेरहंज थाना सीमा से सटे बारियातू थाना क्षेत्र के डकबंधी गांव में बुधवार देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें एक महिला समेत तीन घायल हो गए। घायलों की पहचान डकबंधी टोला निवासी झमनी मासोंमांत रागिनी कुमारी एवं संजू कुमारी के रूप में हुई। सभी घायलों को बालूमाथ सीएचसी में लाया गया। जहां पर डॉक्टर अशोक कुमार के द्वारा इलाज किया गया l