अमरोहा: महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में फरार आरोपी को महिला थाना अमरोहा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Jun 13, 2026 महिला थाना अमरोहा में दर्ज दहेज उत्पीड़न के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर अपनी पत्नी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप है।