हैदरगढ़: हैदरगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य मेले में उमड़ी मरीजों की भीड़, सर्दी-जुकाम और चर्म रोग के सर्वाधिक मामले आए सामने
हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत टीकाराम धाम में रविवार करीब 2 बजे तक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई, जहां चिकित्सकों ने आए हुए मरीजों को दवाएं वितरित कीं और बदलते मौसम से बचाव के बारे में परामर्श भी दिया। l