हज़ारीबाग: ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने नशा उन्मूलन अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने सोमवार को एग्यारह बजे समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा उन्मूलन अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेते हुए हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।