पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में आयोजित की गई बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की शहादत दिवस,तेजस्वी यादव ने पिछड़ों को गोलबंद करने की कही बात
राजद कार्यालय में गुरुवार को बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के शहादत दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का नारा था कि पहली पीढ़ी गोली खायेगी, दूसरी पीढ़ी जेल जाएगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी।