बरवाडीह: पीएम श्री होरिलौंग विद्यालय में 54 विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर
बरवाडीह:प्रखंड के छेचा पंचायत अंतर्गत पीएम श्री उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय होरिलौंग में कक्षा 8 उत्तीर्ण 54 छात्र-छात्राओं के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।