बख्तियारपुर: सालिमपुर थानांतर्गत एसएच-106 पर हादसे में घायल 16 वर्षीय लाल कुमार की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम
सालिमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा गांव के समीप SH-106 पर 27 सितंबर की देर शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हिदायत सैदपुर पंचायत निवासी संजय पासवान के 16 वर्षीय पुत्र लाल की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। हादसे के बाद उसका इलाज पटना में चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। घटना की जानकार