जलेसर: दिल्ली ब्लास्ट के बाद एटा पुलिस-प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी, जलेसर SDM और CO ने SHO के साथ किया पैदल गश्त
Jalesar, Etah | Nov 11, 2025 दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद एटा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जलेसर की (SDM) और क्षेत्राधिकारी ने जलेसर के थाना प्रभारी सहित पुलिस बल के साथ व्यस्ततम बाजारों में पैदल गश्त किया। जलेसर आगरा चौराहे सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर SDM भावना विमल और CO ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की।