बरौली: सराड गांव में पूजा करने के दौरान दीप से लगी बुजुर्ग महिला के शरीर में आग, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती।
बरौली थाना क्षेत्र के सराड गांव में पूजा करने के दौरान शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला झुलस गई। झुलसे अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है। वहीं झुलसी बुजुर्ग महिला कलावती देवी बताई जा रही है।