बरौली: बरौली प्रखंड प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर आयोजित बैठक में मिले 22 मत : प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र राम महान।
बरौली प्रखंड प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में विशेष बैठक हुई। इसमें कुल 28 में 22 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख को समर्थन कर दिया। इस प्रकार प्रखंड प्रमुख कुमारी पुष्पा किरण की कुर्सी बरकरार रह गई। बैठक के दौरान छह सदस्य अनुपस्थित रहे। इसकी जानकारी प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र राम महान ने दी।