सरदारशहर: रघुनाथ जी मंदिर में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजन का आयोजन
नगर के प्रतिष्ठित रघुनाथ जी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 12 गौरवशाली वर्षों की पूर्णता पर विशेष पूजन एवं प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु, आरोग्य, यश और राष्ट्र सेवा की निरंतरता के लिए प्रार्थना की गई।