सहारनपुर: जम्मू में वेल्डर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर छत से धक्का देने का लगाया आरोप
सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र के कैलाशपुर गांव निवासी वेल्डर बृजेश कुमार की जम्मू में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार बृजेश कुमार मजदूरी और वेल्डिंग का कार्य करते थे।