बदायूँ, रविवार को कारगिल विजय दिवस समारोह जिलाधिकारी कार्यालय बदायूँ स्थित शहीद स्मारक वाटिका में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरूण कुमार रहे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले0 कर्नल (अ0प्रा0) संदीप सिंह ने समारोह का संचालन किया। कार्यक्रम में वीरांगंना गुड्डो देवी को शॉल भेट कर सम्मानित किया गया। कारगिल युद्ध में पेराशूट रेजिमेन्ट के शहीद सैनिक हवलदार हरिओम सिंह को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरूण कुमार, ने उनके साहस एवं बलिदान को याद करते हुये उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और शहीद सैनिक की पत्नी श्रीमती गुड्डो देवी को शॉल भेट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध विश्व की सबसे लम्बी लड़ाई थी जिसमें हमारी तीनों सेनाओं ने दुशमनों को खदेड़कर देश की सबसे बड़ी जीत हासिल की। ऐसे वीर जवानो/शहीद सैनिको एवं वीर नारियों को हार्दिक नमन करता हूँ।
MYogiAdityanath District Magistrate, Budaun Budaun Police Harish Shakya UP Police Rachna Shankhdhar डॉ एस डी यादव Mamta Shakya
#letest #up #badaun
Bilsi, Budaun | Jul 27, 2026