मुरैना: धनेला गांव के पास मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को बामोर क्षेत्र से किया गिरफ्तार,भेजे गए जेल
Morena, Morena | Jun 17, 2026 मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए बेसबॉल बैट और डंडे भी बरामद किए हैं। आरोपियों को बामोर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।