कटकमसांडी: मारपीट मामले में प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटकमसांडी थाना क्षेत्र के मारपीट मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त सुनील साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिगंबर साव के गंभीर रूप से घायल होने के बाद थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।