नौगावां सादात: बकाया बिल पर कनेक्शन काटने पहुंची टीम को घेरकर किया हंगामा, तीन लोगों पर की गई रिपोर्ट
नौगावां सादात, संवाददाता। क्षेत्र के गांव अदलपुर समधू में बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने पहुंची बिजली विभाग की टीम को घेरने के बाद हंगामा किया गया। भारी विरोध के चलते टीम को बिना विभागीय कार्रवाई गांव से बैरंग लौटना पड़ा। आरोपियों ने दोबारा गांव में घुसने पर अंजाम करने की धमकी दी। मामले में जेई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने।