सिकंदराराऊ: वाजिदपुर में टेंट की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, फायर टीम ने पाया काबू
बाजिदपुर में स्थित ओवैश खान की टेंट की दुकान अचानक आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना ओवैस को दी तो वह दुकान पर पहुंचा तो अंदर सामान में भीषण आग लग रही थी। सूचना पर अग्निशमन टीम मौके पर पहुंच गई जिस ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। जब तक आग बुझी तब तक पीड़ित का लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।