सिंगरौली: कोरसर में आगजनी के पीड़ित परिवार से मिले एसडीएम व तहसीलदार, परिवारजनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने का दिया आश्वासन
जिला सिंगरौली के चितरंगी थाना अंतर्गत कोरसर में आगजनी के पीड़ित परिवार से मिले एसडीएम एवं तहसीलदार परिवारजनों को ढाढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने का दिया आश्वासन।जानकारी के अनुसार अज्ञात तरीके से शिवप्रसाद तिवारी पिता कामता राम तिवारी के मकान में आग लग गई थी। जिस पर आर्थिक सहायता के लिए प्रकरण तैयार कराया गया।