सिंगरौली: 17 अप्रैल को दोपहर 2 बजे शायं 6 बजे तक कोल परिवहन रहेगा प्रतिबंधित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा उपखण्ड अधिकारी सिगरौली से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर आगामी रामनवमी त्यौहार के अवसर पर मोरवा शहर एवं जयंत यज्ञशाला परिसर में आयोजित होने वाले राम-जानकी शोभा यात्रा, जुलूस में शामिल होने वाले श्रृद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को देखते हुये जिले में कोल परिवहन प्रतिबंधित रहेगा।