सिमडेगा: आम के बहाने बेटियों संग आत्मीय संवाद, उपायुक्त आवास बना खुशियों का आंगन
सिमडेगा। रविवार दोपहर 3 बजे उपायुक्त ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राओं को अपने आवास स्थित बगीचे में आम खाने के लिए आमंत्रित किया। छात्राओं ने पेड़ों से स्वयं आम तोड़े और आनंद लिया। उपायुक्त ने कहा कि बेटियों को घर जैसा सुरक्षित व आत्मीय माहौल देना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह पहल विश्वास और अपनापन बढ़ाने वाली रही।