त्योहारों के मद्देनज़र चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम हसनापुर निवासी मो० हकीक पुत्र मेंहदी हसन को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब ₹3.5 लाख कीमत का अवैध पटाखा व विस्फोटक सामान बरामद किया है। बरामद सामग्री में बारूद, गंधक, पोटाश, किरकिरा और सिगाड़ा नुमा पटाखे शामिल हैं। पुलिस उपाधीक्षक अमन कुमार सिंह ने जानकारी दी।