अनूपपुर: अनूपपुर सब्जी मंडी में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव
जिले के ग्रामीण अंचलों से किसान प्रतिदिन ताजी सब्जियां लेकर अनूपपुर सब्जी मंडी पहुंचते हैं। यहां से सब्जियां अनूपपुर जिले सहित सीमावर्ती छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों तक भेजी जाती हैं। इसके बावजूद मंडी में किसानों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मंडी में पीने के पानी और शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है ।