मिश्रिख: नसीराबाद में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के संदना थाना क्षेत्र के नसीराबाद में अज्ञात कारणों के चलते व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है, सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है, पुलिस की तहकीकात भी मामले में जारी है।