कौड़िया थाना क्षेत्र के इटहिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना हुई। सत्यव्रत पाण्डेय ने आरोप लगाया कि खेत में जबरन सांड छोड़ने से रोकने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज व मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी अनीता देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मंगलवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।