उज्जैन में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट टू व्हीलर चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की। 15 दिन के जागरूकता अभियान के बाद अब चालान अभियान शुरू किया गया है। पुलिस ने चामुंडा माता चौराहा, भरतपुरी, तीन बत्ती और देवास गेट सहित कई स्थानों पर जांच कर बिना हेलमेट चालकों के 300 रुपए के चालान किया हैं |