कैराना: कैराना में भूरा रोड पर कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कैराना कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि भूरा रोड पर स्थित कॉलोनी में सट्टे की खाईबाड़ी का खेल चल रहा है, जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छापेमारी की। जहां से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार प्रात: करीब आठ बजे पुलिस ने बताया कि रात्रि में यह कार्रवाई की गई है। आरोपी का नाम अख्तर है, जो नाहिद कॉलोनी का रहने वाला है।