सतना जिले के ऊँचेहरा ब्लॉक से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने की सूचना सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहन्ना, ग्राम पंचायत तिघरा पाठा निवासी छोटे लाल दाहिया (70 वर्ष) दिनांक 16 मई 2026 की सुबह लगभग 8 बजे घर से लकड़ी लेने के लिए निकले थे। वे भाकुल बाबा के बगल स्थित प्लांटेशन क्षेत्र की ओर गए थे फिर घर वापस लौटे ही नहीं।