नरसिंहगढ़: राजगढ़ जिले को मिले दो नए शव वाहन, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सेवा के लिए रहेंगे उपलब्ध
राजगढ़ जिले को गुरुवार को दो नए शव वाहनों की सौगात मिली। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, जिला विकास एवं निगरानी समिति सदस्य ज्ञानसिंह गुर्जर और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने वाहनों के चालकों को दोपहर 2 बजे चाबी सौंपी। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। शिव वाहन सेवा का लाभ लेने के लिए 1080 पर संपर्क करना होगा। वहां जानकारी दर्ज करानी होगी।