प्रतापपुर: सुशासन तिहार में किसानों का फूटा गुस्सा, फर्जी ऋण मामले पर जमकर हुआ हंगामा
सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत दुरती में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान मंगलवार शाम किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। दवनकरा समिति प्रबंधक पर किसानों के नाम पर उनकी जानकारी के बिना ऋण स्वीकृत कराने के आरोप को लेकर सैकड़ों किसानों ने प्रशासन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।