बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने हत्या का खुलासा किया, एक अपराधी गिरफ्तार, बखरी डीएसपी कुंदन ने दी जानकारी
बेगूसराय के चर्चित बिरजू कुमार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया है।बेगूसराय के परिहारा थाना क्षेत्र में 5 अप्रैल को हुए चर्चित बिरजू कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।