आगरा: BSP सुप्रीमो सुश्री मायावती का आगरा भ्रमण कार्यक्रम हुआ तय, 4 मई को कोठी मीना बाजार मैदान में जनसभा को करेंगी संबोधित
लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है।इसी को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती का आगरा भ्रमण कार्यक्रम तय हो चुका है। आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में 4 में 2024 को एक विशाल जनसभा संबोधित करेंगी। इसको लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू कर दी है।