आगरा: मालदीव के राष्ट्रपति ने पत्नी संग आगरा में ताजमहल का किया दीदार, CISF व ताज सुरक्षा पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा इंतजाम
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू आगरा पहुंचे, आगरा एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने राष्ट्रपति का बुके देकर स्वागत किया, राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया, इस दौरान आम पर्यटकों के लिए ताजमहल 2 घंटे तक बंद कर दिया गया, ताज सुरक्षा पुलिस एवं CISF ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ फोटो सेशन कराया।