मदनपुर: शादी का झांसा देकर युवक ने युवती को मुंबई ले गया, मदनपुर पुलिस ने दोनों को किया बरामद; आरोपी गिरफ्तार
मदनपुर थाना क्षेत्र के वार गांव की एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर मुंबई ले जाने के मामले में मदनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वार गांव निवासी 19 वर्षीय गोलू कुमार के रूप में हुई है। युवती के परिजनों द्वारा थाना में