करौं: करौं बाजार में धर्मराज पूजा शुरू, 380 भक्त ले रहे हैं भाग
Karon, Deoghar | May 1, 2026 करौं स्थानीय बाजार में स्थित धर्मराज मंदिर प्रांगण में वार्षिक धर्मराज पूजा नेम-निष्ठा के साथ प्रारंभ हो गई। तीन दिवसीय इस पूजा को लेकर पूरा बाजार भक्तिमय हो गया है। मंदिर परिसर में भोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस वर्ष 340 पुरुष व 40 महिला भक्त पूजा में शामिल हैं। शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालु तैयारियों में जुट गए।