रावतसर: रावतसर में अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर नागरिकों ने किया प्रदर्शन, वार्ड नंबर 25 का मामला
रावतसर में बुधवार को रावतसर नगर पालिका कार्यालय परिसर में नागरिकों ने वार्ड नंबर 25 श्री गौशाला समिति के सामने सार्वजनिक रास्ता खुलवाने में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया आरोप है कि प्रशासन को बार-बार अवगत करवाने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है नागरिकों ने नगरपालिका ईओ व तहसीलदार को मामले से अवगत करवाया जिन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है