पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से प्रेमजाल में फंसा कर ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Jul 29, 2026
पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है.आरोप है कि एक युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उसका शोषण किया और डर दिखाकर सोने के गहने भी ऐंठ लिए।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.आरोपी की पहचान कौशिकी नगर निवासी 23 वर्षीय गौरव ठाकुर के रूप में हुई है