मंझनपुर: मंझनपुर में तालाब में डूबे मासूम के परिवार को मिली ₹4 लाख की सहायता, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बंधाया ढांढस
मंझनपुर के हजरतगंज निवासी मिश्री लाल सरोज के तीन वर्षीय पुत्र राजकुमार की तालाब में डूबने से हुई दर्दनाक मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के साथ नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज “फौजी” पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।