हाथरस: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर स्मरण पखवाड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश मंत्रियों का जोरदार स्वागत हुआ
जनपद हाथरस के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश भाजपा कमेटी के प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा एवं यतेन्द्र शर्मा का भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा फूल माला व पीत वस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंटकर जोरदार स्वागत किया गया।