सिसई: झारखंड के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे
Sisai, Gumla | Dec 16, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के कुम्हार मोड़ आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय में झारखंड के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा सोमवार शाम पहुंचे। विद्यालय में उन्होंने छात्राओं से बातचीत करते हुए उनको पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। और सभी बच्चों को दसवीं में 90% से ज्यादा अंक लाने के लिए कहा। ताकि उनका अच्छे विद्यालयों में नामांकन हो।