कुढ़नी: जगदंबा स्थान परेया पश्चिमी में अष्टयाम यज्ञ शुरू, 501 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
कुढनी प्रखंड अंतर्गत बृहस्पतिवार करीब 12:00 बजे परेयाँ पंचायत स्थित परेया पश्चिमी के जगदंबा स्थान परिसर में सार्वजनिक अष्टयाम यज्ञ समिति के तत्वावधान में भव्य धार्मिक आयोजन की शुरुआत हो गई है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है तथा श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं 501 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।