हरनौत: हरनौत के किचनी गांव में 440 वोल्ट तार गिरने से 8 वर्षीय किशोर की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
हरनौत थाना क्षेत्र के किचनी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से 8 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवचरण कुमार के रूप में हुई है, जो नितीश पासवान का पुत्र था। मृतक के परिजनों ने दोपहर 3 बजे बताया कि शिवचरण कुमार घर से गली की ओर निकल रहा था। इसी दौरान अचानक 440 वोल्ट का बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस