गुना नगर: बूढ़े बालाजी पर सड़क किनारे ऑटो को चालू छोड़कर ड्राइवर उतरा, चालू ऑटो नाली में गिरा, एक यात्री घायल
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र के बूढ़े बालाजी पर सड़क किनारे खड़ा चालू ऑटो अचानक चलकर नाली में जा गिरा। घटना के समय ऑटो में दो महिला यात्री बैठी हुई थी। एक महिला घायल हुई है। दूसरी महिला यात्री सकुशल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वही नाली में गिरे ऑटो को बाहर निकाला। ऑटो ड्राइवर की लापरवाही से घटना होना बताई गई है।